फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिकारीमोड़-बिहाली मार्ग पर 15 घंटे थमे रहे पहिये

Fri, 31 Mar 2023 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के शिकारी मोड़-गनेड़-बिहाली मार्ग पर कीचड़ में फंसा मशीन से लदा कैंटर।संवाद
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपंमडल के तहत आते शिकारीमोड़-गनेड़-बिहाली मार्ग पर कुल्याड़ा नाला के समीप वीरवार सायं 6:00 बजे निजी विद्युत परियोजना की मशीनरी लेकर शिकारी मोड़ से बिहाली की तरफ जा रहा टाटा 407 कैंटर (टेंपो) सड़क के बीचोबीच कीचड़ में फंस गया। मार्ग पर कैंटर के फंस जाने से ग्राम पंचायत जुंगरा, बिहाली और खजुआ पंचायतों के सैकड़ों लोगों समेत वार्षिक परीक्षा परिणाम सुनने के लिए स्कूलों का रुख करने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से दोनों ओर देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इतना ही नहीं शुक्रवार सुबह बिहाली से भंजराडू आ रही परिवहन निगम की बस समेत आधा दर्जन छोटे वाहन भी मार्ग बंद होने से फंसे रहे। लोगों को यहां से पांच किलोमीटर पैदल सफर तय कर अपने घरों तक पहुंचना पड़ा। वहीं कई लोग वाहनों की अदला-बदली कर अपने गंतव्यों तक पहुंचे। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद कैंटर के कीचड़ से बाहर न निकलने पर ट्रैक्टर के सहारे मालवाहक वाहन को कीचड़ से बाहर निकाला जा सका। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे कैंटर के कीचड़ से निकालने के बाद ही वाहनों की आवाजाही मार्ग पर सुचारु हो पाई। सड़क बहाल होने के बाद राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव बिष्ट ने कहा कि कंपनी प्रबंधन और वन विभाग को भारी मालवाहक वाहन मार्ग से न गुजारने के बारे में हिदायत दी गई है। बावजूद इसके कंपनी की मनमानी के कारण लोगों को भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। बताया कि मौसम साफ रहने पर निर्माणाधीन पुल पर स्लैब डालने के अलावा पहाड़ी के पास डंगा भी लगाया जाएगा जिससे बार-बार सड़क पर कीचड़ एकत्रित होने की समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें