फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी में बहे किशोर का शव बरामद

Fri, 31 Mar 2023 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। रावी नदी में पुलिस, ग्रामीण और एनडीआरएफ जवानों के 24 घंटों के संयुक्त खोजी अभियान के बाद आखिरकार लापता किशोर का शव शुक्रवार को मिल गया। अभियान में जवानों सहित ग्रामीणों ने किशोर की तलाश में रावी का कोना-कोना छान मारा लेकिन शुक्रवार देर शाम सायं चार बजे टीम को सफलता हाथ लगी। किशोर का सिविल अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार (16 वर्षीय) पुत्र करनैल सिंह गांव खिलग्रा वीरवार शाम 4 बजे अपने दोस्तों के साथ खैरी पुल पर क्रिकेट खेल रहा था। अचानक उसकी गेंद नदी में गिर गई। गेंद पकड़ने के लिए जब वह आगे बढ़ा तो संतुलन बिगड़ने से वह नदी में बह गया। उसे देख उसके दोस्तों के पांव तले जमीन खिसक गई। उसके दोस्तों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश आरंभ की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। थकहार कर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किशोर की तलाश आरंभ की लेकिन उन्हें वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद डलहौजी प्रशासन और पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया। देरशाम एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने खेल मैदान का भी जायजा लिया। हांलाकि इस दौरान पुलिस टीमें और ग्रामीण रावी नदी के कोनों में किशोर की तलाश में जुटे रहे। अंधेरा होने पर आखिरकार उन्हें अपना सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह आठ बजे एनडीआरएफ, पुलिस टीम और ग्रामीणों ने दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। एनडीआरएफ के जवानों ने किश्ती के जरिये भी रावी में तलाश की। सफलता न मिलने पर दोपहर बाद एनडीआरएफ के जवानों ने पहाड़ी के पास गहराई वाले पानी में उतरने का निर्णय किया। एनडीआरएफ जवान 25 फीट गहरे पानी में उतरे जहां पर युवक का शव सिल्ट में फंसा हुआ था। टीम ने उसे बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। रावी नदी में किशोर के डूब कर लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार ठाकुर सहित खैरी थाना प्रभारी भी मौके पहुंचे। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में संयुक्त खोजी अभियान चलाया गया। डलहौजी के डीएसपी हेमंत कुमार ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें