फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेतों में सड़ने लगी गेहूं, बारिश ने रोकी मक्की की बिजाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में सड़ने लगी गेहूं, बारिश ने रोकी मक्की की बिजाई
विज्ञापन

मई आरंभ होने तक ऊपरी क्षेत्रों में किसान कर देते हैं बिजाई
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। मौसम की मार से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बारिश की वजह से किसान मक्की और नगदी फसल की बिजाई करने में पिछड़ रहे हैं। किसानों का कहना है कि जिले में भारी बारिश के चलते मैदानी इलाकों में किसान जहां गेहूं की कटाई तक नहीं कर पाए हैं तो वहीं, ऊपरी क्षेत्रों में 12 मई तक बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे अब किसानों को फसल को लेकर चिंता सताने लगी है।
जिले के निचले क्षेत्रों में गेहूं खेतों में पक कर काटने के लिए तैयार हो चुकी है लेकिन, बार-बार बारिश रहने से खेतों में गेहूं सड़ने के कगार पर पहुंच चुकी है। वहीं, ऊपरी क्षेत्राें लग्गा, गुवाड़, भाला, सराहण, तली, बंजल, अठलुई, त्रिठा, बेही, बाड़का, कालू और सकला में मक्की की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय पर मक्की की बिजाई नहीं की गई तो आने वाले समय में किसानों की दिक्कत बढ़ जाएगा। क्षेत्र में मक्की के अलावा किसान नगदी फसलें जैसे फ्रासबीन, बंदगोभी, फूलगोभी आदि भी बीजते हैं। लेकिन बारिश ने सब चौपट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों कमलेश कुमार, सोभिया राम, लोकेंद्र, पवन कुमार, अशोक कुमार, राम सिंह, महिंद्र कुमार आदि ने बताया कि मौसम की मार ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। गेहूं की बिजाई से पहले बारिश न होने से वे समय पर गेहूं की बिजाई नहीं कर पाए। अब गेहूं की कटाई आने पर मौसम खराब रह रहा है। शुअरों से खेतों की रखवाली करने के लिए घर के एक सदस्य को खेतों में ही पहरा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें