फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश-बर्फबारी के बाद अंकुरित होने लगा गेहूं का बीज

Wed, 28 Jan 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
हरियाली से भरे चंबा के मंगला गांव का दृष्य।संवाद
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। बारिश और बर्फबारी ने गेहूं की फसल को संजीवनी देने का काम किया है। जिले की बात की जाए तो लंबे समय से बारिश-बर्फबारी न होने से गेहूं की फसल चौपट होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। अब बारिश-बर्फबारी होने से बीज अंकुरित होने लगा है, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। मंगला, रठियार, गजनूई, सलूणी, चुराह, परेल, कियाणी में खेतों में अब पर्याप्त नमी है। किसान चंद्रशेखर, योगराज, प्रवीण कुमार, कमलेश कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार और हेमराज ने बताया कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर गेहूं की बिजाई नहीं हो पाई थी, वहां अब किसानगेहूं की बिजाई के कार्य में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें