फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अंधड़ के कारण खेतों में बिछ गई गेहूं की फसल, जिले के 24 गांवों में पसरा अंधेरा

Mon, 01 Apr 2024 01:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधड़ के कारण खेतों में बिछ गई गेहूं की फसल, जिले के 24 गांवों में पसरा अंधेरा
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के चलते दिन भर खुलता और बंद होता रहा भरमौर-पठानकोट हाईये
जनजातीय क्षेत्र पांगी में भी दो सड़कें बंद रहने के कारण बढ़ीं लोगों की दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में शनिवार सुबह मूसलाधार बारिश और अंधड़ के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंधड़ के कारण बिजली गुल होने से जिले के 24 गांवों में अंधेरा पसर गया है। गेहूं की फसल अंधड़ के कारण खेतों में ही बिछ गई है। वहीं, भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भूस्खलन के कारण दोपहर तक यातायात को बहाल करने का क्रम जारी रहा। बारिश के कारण बार-बार एनएच बंद होता रहा। जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में दो सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने पटरी से उतरी व्यवस्था को पुन: बहाल करने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 4:00 बजे एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। जोरदार गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। अंधड़ के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। इससे जिले में 102 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए। ट्रांसफार्मर बंद होने से विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। वहीं, सूचना मिलने के बाद विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने मोर्चा संभालते हुए बंद पड़े ट्रांसफार्मरों, टूटी लाइनों की मरम्मत का काम शुरू किया। बोर्ड कर्मियों ने देर शाम तक 94 ट्रांसफार्मरों को सुचारू किया। अब विद्युत बोर्ड की टीमें रविवार को बंद रहे शेष 8 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करने में फिर से जुटेगी। वहीं, अंधड़ के कारण कियाणी, उदयपुर, राजनगर, तीसा, सलूणी में किसानों के खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह से बिछ गई है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि वर्तमान में होने वाली बारिश किसानों के लिए लाभप्रद साबित होगी। अभी गेहूं में दाने बनने का क्रम जारी है। इसके अलावा सब्जियां लगाने का भी उचित समय हैं। सब्जियों के बीज लगाने के लिए जमीन में नमी का होना अत्यंत आवश्यक रहता है। उधर, उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि मूसलाधार बारिश से पटरी से उतरी व्यवस्था को सुचारू करवाने के लिए विभागीय टीमें डटी हैं। जल्द व्यवस्था पूरी तरह से बहाल होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें