पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम किशनकोट में नेशनल हाईवे-707 के किनारे दंगल आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा व हिमाचल के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में यूपी के अयोध्या निवासी लाड्डी पहलवान ने जसवीर पहलवान को हरा कर माली पर कब्जा जमाया।
इस मौके पर बाबा बालक नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आनंद नाथ विशेष रूप से मौजूद रहे। इससे पहले पहला सेमीफाइनल बेहड़ेवाला के जसवीर सिंह व कांशीपुर के विजय और दूसरा सेमीफाइनल हरियाणा के हरी सिंह व यूपी अयोध्या से लाड्डी पहलवान के बीच हुआ, जिसमें जसबीर सिंह व लाड्डी पहलवान ने जीत दर्ज कर माली खिताब के फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।
घृत बाहती चाहंग सभा के महामंत्री व अमरकोट पंचायत प्रधान राकेश महरालू ने मुख्य अतिथि व उप प्रधान अमरकोट गुलशेर मोहम्मद ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि राकेश महरालू ने आयोजन समिति को 5100, मुगलावाला के प्रधान बलवंत ने 2100 व अमरकोट के उप प्रधान गुलशेर मोहम्मद ने 500 राशि दी।
इस दौरान वार्ड सदस्य अमृत, अजौली पंचायत के उप प्रधान हरबंस लाल, सुशील कुमार, राजेश्वर पंडित, सोनू, राकेश कुमार, सोम चंद, कमलजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, जगीरी राम, छोटू राम, बाबा बालक नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आनंद नाथ विशेष रूप से मौजूद रहे।