सिहुंता (चंबा)। उपमंडल सिहुंता में भारी बारिश से तीन करोड़ 13 लाख रुपये का नुकसान जल शक्ति विभाग को हुुआ है। भारी बारिश से जहां विभागीय पेयजल योजनाएं प्रभावित हुईं, वहीं पाइप लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्थायी तौर पर उपमंडल में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
उपमंडल में करीब दस दिन पहले भारी बारिश हुई। बारिश के कारण जहां लोग बेघर हो गए तो वहीं सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। जल शक्ति विभाग उपमंडल सिहुंता के सहायक अभियंता राजेश्वर शर्मा का कहना है कि बारिश के कारण तीन करोड़ 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति अस्थायी तौर पर बहाल कर दी गई है।