फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साच पास में हिमपात, मार्ग बहाल होने का इंतजार बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पांगी वाया किलाड़ मार्ग बहाल होने की उम्मीद जून माह के दूसरे सप्ताह तक जा पहुंची है। पिछले करीब चार दिनों से साच पास में करीब आधा फीट बर्फबारी हो चुकी है। ऐसे में मार्ग को बहाल करने की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन

विभागीय मशीनरी मार्ग बहाल करने में जुटी हुई है। विभाग ने उम्मीद जाहिर की थी कि मई माह के अंत तक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा। लेकिन पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार बिगड़ रहा है। ऐसे में पिछले चार दिनों से साच पास में रोजाना चार से छह इंच तक हिमपात हो रहा है। इस कारण मार्ग बहाल होने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। लोक निर्माण विभाग पांगी के कार्यवाहक अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि साच पास में चार दिनों से बर्फबारी हो रही है। ऐसे में कार्य करने में परेशानियां पेश आ रही हैं। जून के दूसरे सप्ताह तक मार्ग बहाल करने के प्रयास विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें