फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार दिन बाद पानी की आपूर्ति बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस

Wed, 15 Oct 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। उपमंडल डलहौजी के रिहायशी इलाका सदर बाजार में चार दिन बाद पानी की आपूर्ति बहाल हुई। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। पानी की पाइपलाइन सड़क के नीचे टूट जाने के चलते यह परेशानी पेश आई। स्थिति यह बन गई कि बुधवार को पानी न आने की सूरत में लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा। यहां तक कि खाना बनाने में भी गृहिणियों को परेशानियां पेश आईं। जैसे ही यह मामला एसडीएम डलहौजी के ध्यान में आया तो उन्होंने बिना विलंब आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। बुधवार दोपहर बाद पानी की आपूर्ति बहाल हो गई। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली थी। जल शक्ति विभाग को आदेशित किया और अब पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें