फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आखिरकार कला केंद्र में बैनर तले छात्रों ने दीं प्रस्तुतियां

Wed, 15 Oct 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 के समापन समारोह में आखिरकार विद्यार्थियों ने कला केंद्र में प्रस्तुति प्रतियोगिता के बैनर तले दी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर यह बैनर कला केंद्र से नदारद था। ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल था कि किस स्तर की प्रतियोगिता चौगान में चल रही है। बहरहाल, इस मामले को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू, बैनर लगाना भूल गए आयोजक शीर्षक से प्रकाशित किया। खबर का असर यह रहा कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन कला केंद्र में बैनर लगा दिया गया। इसके बाद लोगों को इस प्रतियोगिता की सही जानकारी मिल सकी। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि यह मामला ध्यान में आते ही स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए। बैनर लगाकर ही प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें