फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के लिए बिछाई मेन लाइन लीक, पानी के लिए मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। गुलयानी पेयजल योजना की मुख्य लाइन टूटने से शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इस वजह से पिछले दो दिनों से 4876 उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल लाइन टृटने से लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत का काम किया जा रहा है। सोमवार देरशाम तक लाइन सुचारु करने के प्रयास किए जाएंगे। लाइन की मरम्मत नहीं होने पर अतिरिक्त बिछाई गई 10 इंच मोटी पेयजल लाइन से शहर में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
शहर के 11 वार्डों के अधीन आने वाले पेयजल उपभोक्ताओं को नियमित पानी की सप्लाई के लिए विभाग ने गुलयानी से दो पेयजल लाइनें बिछाई है। इसमें सबसे पुरानी पेयजल लाइन 8 इंच की है, जबकि दूसरी अतिरिक्त पेयजल लाइन दस इंच की है।
विज्ञापन

बहरहाल, दो दिन पहले आठ इंच की पेयजल लाइन पनेला नामक स्थान पर टूटने से शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। इस वजह से शहर के लिए करीब 60 लाख लीटर पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पेयजल लाइन टूटने से अब शहर में एक समय ही पानी की आपूर्ति की जा रही है।
शहर के पेयजल टैंकों की क्षमता
ब्रजेश्वरी मंदिर के पास बना स्टोरेज टैंक 16.50 लाख लीटर, 4.50 लाख लीटर, 3 लाख लीटर, 50 हजार लीटर के स्टोरेज टैंक हैं। इसके अलावा चामुंडा देवी मंदिर के समीप 4.50 लाख लीटर, मिंडा के पास 8 लाख लीटर, सूही मढ़ के पास 7.50 लाख लीटर, अस्पताल परिसर के साथ एक लाख लीटर के स्टोरेज टैंक बने हैं। बावजूद पानी की रोजाना सप्लाई न होने से ये टैंक भी सूखने की कगार पर पहुंच जाते हैं।
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि गुलयानी से शहर के लिए बिछाई गई आठ इंच की पेयजल लाइन पाडला के पास लीक होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन को सुचारु करने का कार्य युद्घस्तर पर आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें