फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिड्यालू में पानी की किल्लत, दो दिन में राहत का दावा

Wed, 25 Nov 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चीह पंचायत के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पेयजल, घरेलू कामकाज प्रभावित
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने स्रोत में घटते जलस्तर को बताया आपूर्ति बाधित होने की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
हिमगिरी (चंबा)। ग्राम पंचायत चीह के शिड्यालू गांव में पेयजल किल्लत से ग्रामीण बेहाल हैं। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों के लिए घरेलू जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है।
लंबे समय से बनी इस समस्या के समाधान में देरी को लेकर ग्रामीणों में जल शक्ति विभाग के प्रति नाराजगी है। उन्होंने गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण हेत राम, इंद्र सिंह, देवी सिंह, शेर सिंह, प्रकाश और हुगत राम ने बताया कि पानी की कमी के चलते रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है और जरूरतें पूरी करने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मियों में संकट और गहरा सकता है, इसलिए अभी से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग सलूणी मंडल के कनिष्ठ अभियंता विजेंद्र सिंह ने बताया कि पेयजल स्रोत में पानी की उपलब्धता कम होने से गांव की आपूर्ति प्रभावित हुई है। विभाग स्थिति सुधारने के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने आगामी दो दिनों में पेयजल संकट दूर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें