फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जल शक्ति विभाग की मुस्तैदी, दिन-रात बहाल की जा रहीं पेयजल योजनाएं

Tue, 02 Sep 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पेयजल स्कीमें बहाल करने में जुटे जल श​क्ति विभाग के कर्मी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
चंबा। लगातार बारिश और भूस्खलन से प्रभावित हुई पेयजल योजनाओं की बहाली के लिए जल शक्ति विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। विभागीय कर्मचारी और अधिकारी दिन-रात कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि ग्रामीणों और शहरी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति शीघ्र बहाल हो सके।
विज्ञापन

बारिश से कई योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं, पाइप लाइनें टूट गई हैं और जगह-जगह मलबा भरने से वितरण व्यवस्था बाधित हो गई है। जल शक्ति विभाग की टीमें दूरदराज के इलाकों में भी पहुंचकर पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने का कार्य कर रही हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारी लगातार काम में लगे हुए हैं। स्थिति को देखते हुए विभाग ने अतिरिक्त टीमों को भी तैनात किया है। प्रभावित क्षेत्रों में मशीनरी और मानव संसाधन दोनों बढ़ाए गए हैं ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत मिल सके। जल शक्ति विभाग चंबा के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने कहा कि बारिश और भूस्खलन से पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है, लेकिन विभाग पूरी मुस्तैदी से बहाली कार्य में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को पानी की समस्या न झेलनी पड़े।

पेयजल स्कीमें बहाल करने में जुटे जल शक्ति विभाग के कर्मी। स्रोत : विभाग

पेयजल स्कीमें बहाल करने में जुटे जल शक्ति विभाग के कर्मी। स्रोत : विभाग

पेयजल स्कीमें बहाल करने में जुटे जल शक्ति विभाग के कर्मी। स्रोत : विभाग

पेयजल स्कीमें बहाल करने में जुटे जल शक्ति विभाग के कर्मी। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें