फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आईटीआई मार्ग पर व्यर्थ बह रहा पानी... विभाग बेपरवाह

Wed, 24 Dec 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा एबीआई के पास लीक  पेयजल पाईप से व्यर्थ बहता पानी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। दिन : बुधवार, स्थान : आईटीआई मार्ग, समय : सुबह 10:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे से। शहर के व्यस्त आईटीआई मार्ग पर पेयजल लाइन से पानी सड़क पर बह रहा है। इस दौरान संवाददाता ने देखा कि जनसाली से आ रहे दोपहिया वाहन चालक मुश्किल से गुजर रहे हैं। इस लीकेज को ठीक करने के लिए जल शक्ति विभाग से अब तक कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सुबह 10:45 बजे जनसाली की ओर से से एक स्कूटी सवार यहां से गुजरा तो फिसल कर गिर गया। राहगीरों ने उसे और स्कूटी को उठाकर सड़क के किनारे किया। सवार को हल्की चोटें आईं। वह जल शक्ति विभाग को कोसता हुआ आगे बढ़ गया। पूर्वाह्न 11:10 बजे संवाददाता उपायुक्त कार्यालय परिसर के समीप पहुंचे तो वहां भी पेयजल लाइन का पाइप लीक है और पेयजल व्यर्थ बह रहा है।
कुछ लोगों ने आपस में बात की और उपायुक्त को इस समस्या को लेकर मांगपत्र सौंपने निकले। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर के हर मोहल्ले, वार्ड में पेयजल की लाइनें टूटी दिख जाती हैं। इनसे पेयजल व्यर्थ बह रहा है। उन्होंने बताया कि बीआरसीसी कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर पाइप लीक है। पूर्वाह्न 11:30 बजे संवाददाता बीआरसीसी कार्यालय के रास्ते पर पहुंचे तो वहां ही हालात वैसे ही मिले। राहगीर मुश्किल से इस लीकेज के बीच गुजरते नजर आए।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि पेयजल लाइन की लीकेज होने की शिकायत होने पर विभाग उन्हें ठीक करवा दिया जाता है। बताया कि उपभोक्ताओं को अपनी लीकेज पेयजल लाइन को भी ठीक करवाना चाहिए। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल सके।

ऐसे तो हो जाएगी पानी की किल्लत
शहर में फिलहाल पानी की कमी नहीं है, लेकिन आगामी दिनों में बारिश न होने के कारण पेयजल स्रोतों पर दबाव बढ़ सकता है और पानी की किल्लत की समस्या आ सकती है।इसके बाद भी जल शक्ति विभाग को इन पेयजल पाइप के लीक होने को लेकर परवाह नहीं है।
अभी कहां हो रहा पानी का भंडारण
शहर के ब्रजेश्वरी मंदिर के साथ 16.50 लाख लीटर, 4.50 लाख लीटर, 50 लाख लीटर, 3 लाख लीटर भंडारण क्षमता का टैंक है। चामुंडा देवी के साथ स्थित टैंक में 4.50 लाख लीटर, मिंडा के साथ 8 लाख लीटर, सूही मढ़ के साथ टैंक में 7.50 लाख लीटर पानी के भंडारण की क्षमता है। मेडिकल कॉलेज चंबा में एक लाख लीटर क्षमता का भंडारण टैंक हैं। अभी यहां हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें