फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाईवे पर पानी की निकासी नाली घरों को पहुंचा रही नुकसान

Thu, 11 Sep 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष और अन्य।संवाद
विज्ञापन
चंबा। हरदासपुरा वार्ड के तहत आते मोहल्ला लोअर मुगला के लोगों ने वीरवार सुबह राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अपनी समस्याएं बताईं। लोगों ने बताया कि हाईवे पर पानी की निकासी नाली से उनके घरों को नुकसान पहुंचा है। तीन घरों को खाली करवा दिया है। साथ ही रास्ते को भी खतरा पैदा हो गया है। इस बारे वे नगर परिषद को कई बार अवगत करवा चुके है, लेकिन अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि उनके मकान कभी भी गिर सकते है। लोगों के आग्रह पर वीरवार शाम हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने घटनास्थल का दौरा भी किया। साथ ही लोगों को समस्या के हल का आश्वासन दिया। इस मौके पर राकेश कुमार, शिवकरण चंद्रा, अरुण कुमार, विवेक कुमार और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें