चंबा एडीएम को बकाण पंचायत का मार्ग खोलने बारे ज्ञापन देने जाता प्रतिनिधि मंडल।संवाद
चंबा। ग्राम पंचायत बकाण के तीन गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला रास्ता बंद पड़ा हुआ। इसके चलते 1,000 ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने एडीएम चंबा अमित मेहरा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग भारी बारिश के कारण जगह-जगह अवरुद्ध हुआ है। यह मार्ग गांव भजलूई, धरबेटा और धाम को मुख्य मार्ग से जोड़ता है, लेकिन अभी तक इस मार्ग को खोलने के लिए कोई प्रयास शुरू नहीं हुए है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को खोला जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।