फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भटियात की 69 पंचायतों में बढ़ा जलसंकट

Thu, 17 Aug 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। भारी बारिश के बाद भटियात परिक्षेत्र में पीने के पानी के लिए लोग भटकने को मजबूर हैं। क्षेत्र की 69 पंचायतों की सैकड़ों की आबादी पानी के लिए तरस रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद अभी तक पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। इससे विशेषकर गृहिणियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पानी के लिए लोग अपनी जान-जोखिम में डालकर प्राकृतिक जलस्रोत का रुख करने के लिए मजबूर हैं। कहा कि ग्राम पंचायत रायपुर, साडल, जतरूण, परछोड़ समेत अन्य पंचायतों में जलसंकट काफी बढ़ गया है। नील कुमार, किशन कुमार, सुशील कुमार, राजीव कुमार और उमेश कुमार का कहना है कि पेयजल सप्लाई बाधित होने से उनकी मुसीबतें बढ़ गई हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में जल्द पेयजल आपूर्ति को बहाल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें