फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुगला में तीन सप्ताह से जलसंकट

Fri, 01 Sep 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत आते मुगला मोहल्ले में तीन सप्ताह से पानी की किल्लत है। इसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले के बारे में जलशक्ति विभाग के कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है, बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों में काफी रोष है। मोहल्ले में जहां सड़क के समीप लोगों को भरपूर आपूर्ति हो रही है वहीं निचले मोहल्ले में पानी की किल्लत है। लोगों का कहना है कि सुबह के समय उन्हें पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन प्रेशर न होने के कारण उनकी टंकियां खाली रह रही हैं। भोला सिंह भट्ट, राजिंद्र कुमार, अजय बख्शी, चमन सिंह, विवेक गुप्ता, विपिन कुमार, कुलदीप सिंह, सुशील कुमार आदि ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले सड़क के किनारे पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। उस समय से समस्या चल रही है। हालांकि, विभाग की ओर से पेयजल लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है लेकिन पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो रही है। उन्होंने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें