फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गाड़ी की टक्कर से राहगीर घायल

Fri, 01 Sep 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-जोत मार्ग पर गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल की पहचान मौजू राम निवासी गजनूई के रूप में हुई है जो वीरवार को अपनी खच्चरों को लेकर सड़क से जा रहा था। उसी दौरान जोत की तरफ से दवाइयों की सप्लाई लेकर आ रही गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल का बयान लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें