फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फर्नीचर निर्माण से निकलने वाला कचरा नदी में लगाया जा रहा ठिकाने

Sun, 30 Nov 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। फर्नीचर के निर्माण से निकलने वाले कचरे को रावी नदी के किनारे ठिकाने लगाया जा रहा है। इस कचरे में आग भी लगा दी जाती है। जिससे कई दिन तक आग सुलगती रहती है और प्रदूषित धुआं आसपास रहने वाले लोगों को परेशान करता है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, प्यार सिंह, शुभम, नरेंद्र, योगराज, केवल, होशियार सिंह, देसराज और मनोज कुमार आदि ने यह आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है कि इस कचरे को फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस प्रकार की लापरवाही रोजाना इन व्यापारियों द्वारा बरती जा रही है, लेकिन कोई भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। एनएचपीसी की करियां टनल के पास रोजाना फर्नीचर निर्माण से निकलने वाला कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है। उधर, पीसीबी के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि फर्नीचर निर्माण से निकलने वाले कचरे को खुले में फेंकने वालों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें