चंबा। नगर परिषद क्षेत्र में कूड़ा शुल्क की दोहरी व्यवस्था मकानमालिकों के लिए परेशानी बन गई है।
ऑफलाइन पर्ची कटवाकर शुल्क जमा करने और रसीद मिलने के बावजूद लोगों के मोबाइल पर ऑनलाइन बिल जमा करवाने के संदेश पहुंच रहे हैं। इससे लोग असमंजस में हैं कि कहीं उन्हें एक ही शुल्क का दोबारा भुगतान न करना पड़े।
मकानमालिकों मेहर चंद, पवन कुमार, चमन लाल, चंचल देवी, सुशील शर्मा और केवल कुमार ने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारी घर आकर कूड़ा शुल्क की पर्ची काट रहे हैं। भुगतान के बाद रसीद भी दी जा रही है, बावजूद इसके मोबाइल पर बिल जमा करवाने के संदेश आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने नगर परिषद से ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान व्यवस्था में तालमेल बिठाने की मांग की, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।