फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्र बोर्ड के सहयोग से शहरी क्षेत्रो से निकले वाले कूड़े कचरे का होगा आकंलन

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक के दौरान उपायुक्त डीसी राणा व अन्य अधिकारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहरी क्षेत्रों से प्रतिदिन निकलने वाले ठोस और गीले कूड़े- कचरे का आकलन करने में नगर निकाय का सहयोग करेगा, ताकि घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे की वास्तविक मात्रा का पता चल सके।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा ने इस संदर्भ में रिपोर्ट एक माह के भीतर प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि जिले के शहरी क्षेत्रों में कूड़े-कचरे के एकत्रीकरण के लिए स्थापित किए गए डंपरों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण के लिए डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था शुरू की गई है। यह व्यवस्था तभी कारगर साबित होगी, जब घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को घरों से ही एकत्रित किया जाएगा। ऐसे में नगर निकाय के अधिकारी लोगों के घरों से अलग-अलग किए गए ठोस और गीले कचरे की निस्तारण व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे। बैठक में शहरी क्षेत्रों में कूड़े-कचरे को जलाए जाने और चिह्नित किए गए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सीसीटीवी की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के मामले पर चर्चा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के दिशा निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्य व्यवस्था को पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियमानुसार कार्रवाई भी करे। उपायुक्त ने नगर परिषद अधिकारी को हिदायत भी दी कि जीरो पॉइंट के समीप टैक्सी स्टैंड पर रखे अनुपयोगी सामान को वहां से तुरंत हटाया जाए। उपायुक्त ने कहा कि नगर निकाय यूजर चार्जेस लागू करें और उल्लंघन करने वालों के चालान कर उनसे जुर्माना राशि भी वसूली जाए। कूड़े- कचरे को ढोने वाले वाहनों में भी सूखे और गीले कचरे को रखने के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहनी चाहिए। इन वाहनों में अलग-अलग कंपार्टमेंट रखे जाएं। उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ध्वनि प्रदूषण के मामलों पर लगातार निगाह रखने के लिए कहा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. राजेश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर परिषद डलहौजी राखी कौशल और अन्य शहरी निकायों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें