फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी एजेंसी के खिलाफ धरने की चेतावनी

Thu, 20 Aug 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस की किल्लत से ककीरा से सलूणी तक उपभोक्ताओं में भड़का रोष, पहली को करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप- चार माह से कई गांवों में नहीं पहुंचा सिलिंडर, चक्का जाम की भी दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी गैस एजेंसी की ओर से नियमित गैस सिलिंडर उपलब्ध न करवाए जाने को लेकर ककीरा से सलूणी तक उपभोक्ताओं में रोष बढ़ गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब छह माह से क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था प्रभावित है और कई गांवों में लंबे समय से सिलेंडर नहीं पहुंचा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वीरवार को बैली पंचायत के प्रधान कैप्टन जैसी राम सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रेस वार्ता कर समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में लकड़ी गीली होने के कारण चूल्हे पर खाना बनाना मुश्किल हो गया है। जंगल से लकड़ी लाने पर वन विभाग की कार्रवाई का भी डर रहता है। प्रधान ने बताया कि उनके गांव डुहका में करीब चार माह से गैस सिलिंडर नहीं पहुंचा है। वहीं, लूणा गांव की महिलाओं को सिलिंडर लेने के लिए करीब दो किलोमीटर नीचे सड़क तक सिर पर बोझ उठाकर पहुंचना पड़ता है। इसके बाद भी वाहन का घंटों इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वाहन आने का आश्वासन दिया गया लेकिन समय पर आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर एसडीएम डलहौजी से कई बार शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द गैस आपूर्ति नियमित नहीं हुई तो पहली तारीख को उपभोक्ता डलहौजी गैस एजेंसी पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ने पर चक्का जाम करने और गैस कनेक्शन दूसरी एजेंसियों में स्थानांतरित करवाने की चेतावनी भी दी गई है।
उपमंडल अधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने कहा कि क्षेत्र में गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गैस एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें