फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दीवारें बोल उठेंगी... काूर्टन देख ठहर जाएंगी बच्चों की आंखें

Sun, 22 Dec 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले चंबा के 122 प्री-प्राइमरी स्कूलों की दीवारों पर बच्चों के मनपसंद कार्टून और चित्र उकेरे जाएंगे। इससे जहां एक ओर परिसर आकर्षित होगा वहीं, दूसरी ओर अब बच्चों का पढ़ाई में भी मन लगा रहेगा। इसके अलावा दीवारों पर पठन-पाठन सामग्री को भी अंकित किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ वस्तुओं की पहचान करने में मदद मिल सके। समग्र शिक्षा के तहत इन स्कूलों के लिए बजट का प्रावधान किया है। प्रत्येक प्री-प्राइमरी स्कूल की दीवारों को चमकाने के लिए पांच हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में 825 प्री-प्राइमरी स्कूल चल रहे हैं। इनमें से 122 स्कूल पूर्व में इस कार्य से छूट गए थे।
विज्ञापन


इसके तहत बजट का प्रावधान नहीं हो पाया था। लेकिन, अब इसके लिए ग्रांट पहुंच गई है। समग्र शिक्षा की ओर से यह ग्रांट अब स्कूलों को भेज दी है। इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्य पूरा होने के बाद इसका उपयोगिता प्रमाण पत्र भी समग्र शिक्षा को भेजना होगा। जिला चंबा में करीब 11 हजार नौनिहाल प्री प्राइमरी स्कूलों में नौनिहाल शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले छह साल से सरकार की ओर से प्रदेश भर में प्री प्राइमरी की पढ़ाई शुरू की गई है। सरकार द्वारा अब इन स्कूलों को विकसित करने के लिए राशि जारी की जा रही है।
विज्ञापन



122 स्कूलों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि जारी की गई है। इस राशि से स्कूल की दीवारों को आकर्षित बनाया जाएगा। इसका उपयोगिता प्रमाणपत्र भी देना होगा।
ओंकार वर्मा, समन्वयक, प्री-प्राइमरी चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें