फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौंतड़ा में पांच दिन से कचरा उठाने वाली गाड़ी का इंतजार

Sun, 22 Feb 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चौंतड़ा वार्ड में कन्या विद्यालय के पास सड़क किनारें लगे कचरे के ढेर: संवाद
विज्ञापन
चंबा। दिन : रविवार, समय : पूर्वाहन 11 से 12 बजे, स्थान : चौतड़ा वार्ड। नगर परिषद चंबा के तहत आने वाले चौंतड़ा वार्ड में कूड़े को न उठाने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। संवाददाता वार्ड में पहुंची तो लोगों ने बताया कि पांच दिन के बाद कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंची है। जगह-जगह बोरों में भरा कचरा सड़क के किनारे पड़ा है, जिससे गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे संवाददाता ने कन्या विद्यालय के पास जाकर हालात देखे तो पाया कि स्कूल के सामने कचरे के बोरे भरे हैं। ये बोरे कपड़े से ढक कर रखे गए हैं। इस दौरान स्थानीय नागरिक भूपेंद्र कुमार और मनोहर लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां कचरा उठाने के लिए गाड़ी कम ही पहुंचती है। लोग बदबू में समय काट रहे हैं।
इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बनघोटू मोहल्ले में सीता राम मंदिर के पीछे भी बोरों में कचरा भरा मिला। एक कचरे की गांठ बांधकर रखी है। इसके अलावा वहां के कूड़ादान भी कचरे से भरे हैं। इस बीच स्थानीय नागरिक प्रदीप कुमार और अनुप कुमार मिले। उन्होंने बताया कि कई बार नगर परिषद को शिकायत दी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वार्ड में गलियों में भी यही हाल देख गया। दोपहर 12 बजे स्थानीय निवासी ललित कुमार और मनीष कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार नगर परिषद को शिकायत दी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की है कि हर दिन नियमित रूप से कचरा गाड़ी भेजी जाए, ताकि इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
उधर, इस संबंध में जब सफाई ठेकेदार अविनाश से बात की गई तो उन्होंने कहा है कि नगर परिषद द्वारा कूड़ादान हटा दिए गए हैं, जिनमें कचरा इकट्ठा कर गाड़ी में डाला जाता था। इसके अलावा स्थायी डंपिंग साइट भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कचरा कहां डाला जाए, यह भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है।
वहीं, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे कि प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन कचरा उठाने की गाड़ी भेजी जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा स्थायी डंपिग साइट को लेकर उचित कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें