फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा की 116 पंचायतों में आज डाले जाएंगे वोट

Wed, 27 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में दूसरे चरण के मतदान को लेकर पोलिंग स्टेशन तैयार  करने के बाद आराम करते कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
डीसी बोले- लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का करें प्रयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की 116 पंचायतों में 28 मई को दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया होगी।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि दूसरे चरण में विकास खंड चंबा की 16, भरमौर की 15, तीसा की 18, मैहला की 18, पांगी की 9, सलूणी की 16 और भटियात की 24 पंचायतों में चुनाव होंगे। उपमंडल भरमौर और पांगी में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होगी। जिले के पांच विकास खंडों चंबा, मैहला, तीसा, सलूणी और भटियात में तीसरे चरण के तहत 30 मई को मतदान प्रक्रिया होगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से आगामी चरणों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

दूसरा चरण... इन पंचायतों में डाले जाएंगे वोट
विकास खंड चंबा : पंचायत प्रौथा, हरिपुर, द्रमण, झुलाड़ा, प्राहनवी, पल्यूर, घघरौता, बरौर, द्रड्डा, चीलबंगला, सरू, औड़ा, हमल, चंडी, भड़ोह और कियाणी में मतदान होगा।
विज्ञापन


विकास खंड भरमौर... ग्राम पंचायत प्रंघाला, चोबिया, खणी, संचुई, भरमौर, चन्हाौता, ग्रीमा, बजोल, दियोल, कुठेहड़, लामू, रूणुकोठी, औरा, सिंयूर और गरोला।

विकास खंड तीसा... पंचायत देहग्रां, तीसा-1, चरड़ा, भराड़ा, चरोड़ी, भलोड़ी, झज्जाकोठी, हरतवास, बोंदेड़ी, सत्यास, देवीकोठी, बैरागढ़, बिहाली, सन्तेवा चिल्ली, बघेईगढ़, भावला, कोहाल और थल्ली।

विकास खंड मैहला... ग्राम पंचायत गुवाड़, उटीप, वाट, रजेरा, बैली, बख्तपुर, कोलका, जटकरी, चड़ी, डुलाड़ा, धिमला, तागी, गैहरा, छतराड़ी, खुन्देल, प्रीणा, कलमला और बंदला।

विकास खंड पांगी... ग्राम पंचायत धरवास, लुज, हुडान भटोरी, किलाड़, फिंडरू, कुमार, मिंधल, शूण और पुर्थी।

विकास खंड सलूणी... ग्राम पंचायत हिमगिरी, डियूर, पिछला-डियूर, सियुला, पुखरी, गवालू, दिघाई, बाड़का, सेरी, ब्याणा, ओहरा, सनूह, सलूणी, भांदल, बांगल और भुनाड़।
विज्ञापन


विकास खंड भटियात... ग्राम पंचायत बलाना, थुलेल, मोतला, रजैं, गरनोटा, जसूर, रायपुर, मोरठू, खनोड़ा, जन्द्रोग, जतरुण, कथेट, खडेडा, होबार, गडाना, तुनुहट्टी, ढलोग, नैनीखड्ड, मोरनू, समलेउ, टप्पर, मनोला, बाथरी और मलूड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें