फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पूर्व जिला परिषद सदस्य की दबंगई से तीन घंटे तक रुका रहा मतदान

Wed, 27 May 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस, पीठासीन अधिकारी ने दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन

आरोप, मतदान केंद्र में घुस दूसरे प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट को जड़ा थप्पड़

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सनवाल पंचायत में पूर्व जिला परिषद सदस्य की दबंगई के चलते तीन घंटे तक पंचायत चुनाव में मतदान की प्रक्रिया रुकी रही।
इसको लेकर मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी ने पुलिस में पूर्व जिप सदस्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। इसमें यह भी बताया है कि उन्होंने मतदान केंद्र के भीतर जाकर दूसरे प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट को थप्पड़ भी मारा। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पूछताछ के लिए जल्द ही थाने में तलब किया जा सकता है। आरोपी की बेटी पंचायत प्रधान पद का चुनाव लड़ रही है।
बताया जा रहा है कि केंद्र में चुनावी ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने उन्हें काफी समझाया कि वह मतदान प्रक्रिया में विघ्न न डालें लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं हो रहे थे। ऐसे में जब पोलिंग एजेंट ने बात की तो उनका गुस्सा भड़क गया और उसे थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

माहौल इतना गरमा गया कि पीठासीन अधिकारी को पुलिस बुलानी पड़ी। जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची तो माहौल शांत हुआ। हालांकि, तब तक मतदान करने का समय बीत चुका था। अब वहां मतदान की प्रक्रिया दोबारा संपन्न की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया 30 मई को होगी। इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

पुलिस इस मामले में चुनावी डयूटी देने वाले कर्मचारियों, पोलिंग एजेंट और वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ करेगी। पूर्व जिला परिषद सदस्य के खिलाफ सनवाल पंचायत में सवा करोड़ के सेब पौधों की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी को लेकर पहले भी पुलिस में एफआईआर दर्ज है। मौजूदा समय में वह अदालत से जमानत लेकर रिहा चल रहे हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान इस प्रकार का बर्ताव न कहीं उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी ने पूर्व जिप सदस्य के खिलाफ मतदान प्रक्रिया में खलल डालने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें