फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा की 85 पंचायतों के उम्मीदवारों का भाग्य लिखेंगे मतदाता

Fri, 29 May 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे और अंतिम चरण के तहत पंचायतों में शनिवार को होगा मतदान
विज्ञापन

सुबह सात बजे से तीन बजे तक जारी रहेगा मतदान, शाम को परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 85 पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि तीसरे चरण में जिले की 85 पंचायतों में मतदान होगा। इसमें विकास खंड चंबा की 15, तीसा की 16, मैहला की 17, सलूणी की 14 और भटियात की 23 पंचायतें शामिल हैं। मतदान के तृतीय चरण में विकास खंड चंबा की पधर, साहो, सरोल, उदयपुर, दुलाहर, मसरूंड, कुरैणा, जडेरा, सुंगल, चनेड़, पन्जोह, भनोता, साच, पुखरी, रूपणी व राजपुरा पंचायतों, विकास खण्ड तीसा की थनेईकोठी, तीसा-2, गड़फरी, करेरी, बन्नतर, कुठेड़बुदोड़ा, पधर, जुनास, गुवाड़ी, शिरी, डौरी, जुंगरा, नेरा, देहरोग, कल्हेल व चोली पंचायतों, विकास खण्ड मैहला की मैहलोह, घलूण, कुम्हारका, जांघी, गागला, मंगला, कुपाहड़ा, भड़ियां, मैहला, गुराड़, दाड़वीं, लोथल, ब्रेही, लेच, राड़ी, गाण औरकुनेड़ पंचायतों, विकास खंड सलूणी की पंजेई, डांड, कंधवारा, द्रेकड़ी, लिग्गा, भलेई, खरोठी, सालवां, मांझली, सुंडला, कंगेड़, संघणी, सूरी व ब्रंगाल पंचायतों और विकास खंड भटियात की छलाडा, ककरोटी, सिहुन्ता, कामला, समोट, टिक्करी, बनेट, धरुं, बिन्ना, साडल, तुरकड़ा, परछोड़, अवांह, कुड्डी, घटासनी, ककीरा कस्बा, चलामा, ककीरा जरेई, बैली, उधराल, नगाली, देवीदेहरा और बगढार ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं विशेष कर युवा वर्ग से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें