फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्गठित पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रकाशित : रेपसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंचायतीराज संस्थाओं के अंतर्गत सृजन, पुनर्गठन एवं समावेशन में शामिल ग्रामपंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने बताया कि विकास खंड भटियात, चंबा, मैहला और सलूणी की चयनित ग्राम पंचायतों में यह प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। विकास खंड भटियात के अंतर्गत ग्राम पंचायत समोट, ओसल, जसूर, देवी देहरा, विकास खंड चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर, भनोता, सरू और चनेड़, विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत बाट, सराहन, राड़ी, किलोड़, सुनारा, घलुण, मैहलोह, कलमला, भटवाड़ा व तागी जबकि विकास खंड सलूणी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनूंह, भांदल, भासुआ और संघणी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए मतदाता सूचियों को अद्यतन करने को लेकर एक अप्रैल को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें