फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-दिल्ली वोल्वो बस सेवा शुरू, 1,365 रुपये होगा किराया

Mon, 16 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
volvo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सोमवार को डलहौजी से चंबा-डलहौजी-दिल्ली वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस बस सेवा के शुरू होने से चंबा के लोग आरामदायक सफर कर सकेंगे। चंबा से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा सेवा शुरू करने की मांग काफी पुरानी थी। जिसे प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया। वोल्वो हर दिन सायं छह बजकर दस मिनट पर चंबा से चलेगी और डलहौजी, पठानकोट, ऊना व चंडीगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से वोल्वो वापस चंबा के लिए शाम सवा आठ बजे चलेगी जो कि अगले दिन सुबह साढ़े दस बजे चंबा पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि डलहौजी में शीघ्र ही बस स्टेंड का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि बनीखेत के पालीटेक्निकल कॉलेज में शीघ्र एक नया ब्लॉक  बनाया जाएगा। इस कॉलेज का नाम राजीव गांधी पालीटेक्निकल कॉलेज के नाम पर रखा जाएगा। इस मौके पर भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरियाल, जिला परिषद  अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, एडीएम चंबा शुभकरण सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें