फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 25 Nov 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीखड्ड (चंबा)। राजकीय विद्यालय ककीरा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसके माध्यम से उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। शिविर में विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियां करवाई जा रही हैं। स्वयंसेवी रिधिमा, कृतिका और अनीता ने बताया कि शिविर की शुरुआत सुबह प्रार्थना सभा और प्रभात फेरी से होती है। इसके बाद योगाभ्यास करवाया जाता है। पूर्वाह्न सत्र में सफाई अभियान के तहत परिसर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ किया जाता है। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें स्वयंसेवी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। इन गतिविधियों से उनमें आपसी सहयोग और टीम भावना भी विकसित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें