फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन चंबा आईटीआई की टीम बनी विजेता

Fri, 25 Apr 2025 11:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
आईटीआई की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल मैच में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। प्रबंधन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन वॉलीबाल के फाइनल मैच में चंबा ने गरनोटा को 2-0 से हराया। खो-खो प्रतियोगिता में भी चंबा ने गरनेाटा को 9-5 के अंतर से शिकस्त दी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी चंबा की टीम ने छतराड़ी को 20 अंक से हराया। कबड्डी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में कोटी ने छतराड़ी को हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में चंबा ने खुशनगरी की टीम को हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव मनोज कुमार ने दी। बताया कि खिलाड़ी जीत के लिए पसीना बहा रहे है। अब तक चंबा की टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें