फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डंगे न लगाने पर ग्रामीणों ने घेरा लोक निर्माण विभाग का दफ्तर

Wed, 10 Sep 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चुराह में लोक निर्माण दफ़्तर के घेराव के दौरान बैठे जुंगरा पंचायत के ग्रामीण।स्रोत विडि
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत जुंगरा के ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। तीसा–गनेड़–बिहाली मार्ग पर जुंगरा के पास डंगे न लगाने को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। मुकेश कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार और राहुल कुमार समेत कई ग्रामीण इस मौके पर मौजूद रहे और विभाग के खिलाफ जमकर रोष जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि विभाग की मशीनरी मार्ग बहाली के लिए आई थी, लेकिन बिना डंगे लगाए सड़क खोलना स्थायी समाधान नहीं है। यही वजह रही कि लोगों ने काम रुकवा दिया। आखिरकार मामला बढ़ता देख एसडीएम तीसा अंकुर ठाकुर मौके पर पहुंचे और बैठक कर ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही डंगे लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं, सड़क लंबे समय से बंद रहने के कारण खजुआ और बिहाली पंचायत के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ग्रामीणों के साथ बैठक कर मामला सुलझा लिया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग को डंगे के टेंडर लगाने के बारे में निर्देशित कर दिया है। तीसा अंकुर ठाकुर, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें