चंबा उपायुक्त को जिला परिषद वार्ड़ बदले जाने को लेकर ज्ञापन देने जाता चुराह का प्रतिनिधिमंडल।
चंबा। चुराह के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना की अगुवाई में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। उन्होंने चुराह की चार पंचायतों भलोड़ी, बणतर, आयल और चीह को जिला परिषद वार्ड सनवाल से हटाकर सनूह वार्ड में शामिल किए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। ग्रामीण जगदीश, परस राम, किशन चंद, जन्म सिंह, भगत राम और सोम नाथ सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि इन पंचायतों का पुनर्गठन उनकी सुविधा के विरुद्ध है। जिस सनूह वार्ड से उन्हें जोड़ा जा रहा है।
उसकी दूरी गांवों से 40 किलोमीटर से भी अधिक है। पूर्व में जनता के आग्रह पर ही सरकार ने चुराह विधानसभा और सनवाल वार्ड के साथ जोड़ा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उन्हें दोबारा सनूह वार्ड के साथ जोड़ा जा रहा है तो यह इन चार पंचायतों के लोगों के साथ अन्याय होगा।