सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत आती ग्राम पंचायत ठाकरमट्टी में लोकमित्र केंद्र की सुविधा ग्रामीणों को मिलेगी। पूर्व विधायक आशा कुमारी ने इस केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत ठाकरमट्टी के प्रधन अरुण धीमान भी मौजूद रहे।
इससे पहले पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक को सम्मानित किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक से मांग की है कि पंचायत में पुस्तकालय और व्यायामशाला का प्रावधान किया जाए। ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सकें। वहीं, पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस बारे में उचित कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कनवर सिंह, कनिष्ठ अभियंता विक्रम सिंह और कालू राम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।