फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में बिजली की आंख-मिचौनी से ग्रामीण परेशान

Wed, 31 Dec 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत में बिजली की आंख-मिचौनी से ग्रामीण काफी परेशान हो चुके हैं। किसी भी वक्त अघोषित कट लगा दिया जाता है। इसकी वजह से ग्रामीणों को बिना बिजली ठंड में ठिठुरना पड़ता है। मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे अचानक बिजली गुल हो गई, जो कि एक घंटे के बाद बहाल हुई।
विज्ञापन

इस कट को लगाने के लिए बिजली बोर्ड ने लोगों को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी थी। स्थानीय निवासी सुनील कुमार, हंसराज, केवल, मनीष, विशाल और लेखराज ने बताया कि नए साल के जश्न को मनाने के लिए खज्जियार के होटल पैक हो चुके हैं। झील मैदान में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।
मनोरंजन के लिए पर्यटक रोलिंग बॉल का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन बिजली के अघोषित कट लगने से इस मनोरंजन में विघन पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और बोर्ड से मांग की है कि इस प्रकार के अघोषित कट लगाकर लोगों की आजीविका पर असर न डाला जाए। यदि कोई बिजली लाइन का मरम्मत कार्य भी करना है तो उसके लिए कट लगाने से पूर्व लोगों को सूचना अवश्य दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें