फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सामान ढोते एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में छात्रों का वीडियो वायरल

Mon, 12 Aug 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पांगी में सामान ढोते विद्यार्थी।स्त्रोत विडियो ग्रैब
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से सामान ढोने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थी सामान उठाकर जाते दिखाई दे रहे हैं। यह सामान विद्यालय के लिए आया था। उधर, क्षेत्र के प्रबुद्धजन भी शिक्षा हासिल करने के लिए आए विद्यार्थियों से सामान ढुलाने के मामले में स्कूल प्रबंधन को कोस रहे हैं। वायरल वीडियो में विद्यार्थी भारी-भरकम बोरी उठाकर जाते दिख रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। दूसरी ओर, विद्यार्थियों के सामान ढोने कुछ फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इसमें एकलव्य स्कूल के विद्यार्थी पीठ पर बोरा उठाकर स्कूल मैदान की ओर जाते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के प्रति रोष है। अभिभावकों ने कहा कि कि वे अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए इतनी दूर स्कूल प्रबंधक के भरोसे छोड़ आए हैं, लेकिन वहां उनसे मजदूरों की तरह काम करवाया जा रहा है।

एकलव्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य देशराज ने बताया कि ठेकेदार को एफओआर का टेंडर केवल गेट तक हुआ था। स्कूल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिव्यांग है। इस कारण अधिक सामान नहीं ढो पाता है। स्कूल का शॉर्ट ब्रेक चल रहा था तो 11वीं कक्षा के छात्रों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को अकेले सामान ले जाते देखा। ऐसे में छात्र उसकी मदद करने के लिए आ गए। हालांकि, बच्चों की ओर से ढोया जा रहा सामान बिल्कुल हल्का है।
विज्ञापन


एसडीएम पांगी रमन घरसंघी ने बताया कि इस तरह की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन को भविष्य में स्कूली विद्यार्थियों से सामान ढुलाई न करवाने के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें