चंबा के भरमौर कॉलेज में युवा दिवस को लेकर कार्यक्रम के बाद विद्यार्थी।संवाद
भरमौर (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय भरमौर में रेड रिबन क्लब ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। इस दौरान छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल और रेड रिबन क्लब के अध्यक्ष विशाल अहीर ने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भी समझाया। संवाद