फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हर्ष के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

Sun, 12 May 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पहुंचने पर राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के स्वागत के दौरान पूर्व विधायक पवन नैयर को धक्का मार
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा पहुंचे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक पवन नैय्यर को एक कार्यकर्ता की ओर से धक्का देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

आरोप है कि शहर के चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता ने पूर्व विधायक को धक्का देकर साइड में कर दिया। शहर में हुआ यह घटनाक्रम रविवार को दिन भर चर्चा का विषय बना रहा है। इसका वीडियो में भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक को धक्का देने वाले कार्यकर्ता ने कुछ दिन पहले ही भाजपा को ज्वाइन किया है।
वीडियो देखने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी इसे गलत ठहराया है। गौरतलब है कि राज्य सभा सांसद बनने के लिए हर्ष महाजन पहली बार चंबा पहुंचे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कुछ माह पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक पवन नैय्यर से धक्का मुक्की का मामला सामने आ गया। उधर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान हल्की धक्का-मुक्की हुई है। कहा कि यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें