चंबा। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् इकाई चंबा ने नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी हितेश ठाकुर और शशि विशेष रूप मौजूद रहे। पुरानी कार्यकारिणी को इकाई मंत्री ढाल सिंह ने भंग किया और चुनाव अधिकारी हितेश ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
इसमें इकाई अध्यक्ष विक्की वर्मा को मनोनीत किया गया। इसके अलावा इकाई मंत्री अंजली अत्री, इकाई उपाध्यक्ष लक्की, मनेश भारद्वाज, अनिकेत ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, अमित ठाकुर, परविंद्र, इकाई सह सचिव प्रियंका, राम ठाकुर, भगत, संजय कुमार, तेजेंद्र कुमार, दिनेश भारद्वाज, तमन्ना चौबियाल, लक्की, बीए प्रमुख कृष भारद्वाज, बीए सह प्रमुख भानू प्रताप, बीए प्रमुख काजल, बीए सह प्रमुख आयशा, बीएससी प्रमुख सिद्धांत शर्मा, बीएससी सह प्रमुख ललित, बीकॉम प्रमुख इशिता वशिष्ठ, खेल प्रमुख महेंद्र कुमार चुना गया।
इकाई एसएफएस संयोजिका सुमन कुमारी, इकाई कोषाध्यक्ष अभिषेक, इकाई एसएफडी ललित, इकाई सोशल मीडिया प्रभारी अमित भारद्वाज, जिला सोशल मीडिया संयोजक गजनी भारद्वाज, तहसील संयोजक साहिल कपूर, राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक सिद्धांत शर्मा, राष्ट्रीय कला मंच इकाई संयोजक अनीश, जिला जनजातीय प्रमुख सुरजीत ठाकुर, इकाई जनजातीय प्रमुख पंकज, इकाई एसएफडी संयोजिका कामिनी शर्मा व कार्यकारिणी सदस्य पमेश कुमार, लक्की शर्मा, मुकेश, अनिल शर्मा, बिंता ठाकुर, मुस्कान, किरन, राशि, शिवानी और रामेश्वर को शामिल किया गया।