फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधायक नीरज का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना पैसे मांग रहे शातिर

Tue, 30 Jan 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सदर विधायक नीरज नैयर की फेस बुकआईडी हैक करने के बाद किए गए मैसेज।संवाद
विज्ञापन
चंबा। सदर के विधायक नीरज नैय्यर का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पैसों की मांग की जा रही है। विधायक ने इस बारे में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने फेसबुक पर भी लोगों से शातिरों के झांसे में न आने की अपील की है। कहा है कि ऐसे ठगों से किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें। विधायक का फेसबुक अकाउंट हैक करने के बाद शातिरों ने जिले के सैकड़ों लोगों से पांच से 20 हजार रुपये तक पैसों की मांग भी की। विधायक नीरज ने मामले की ऑनलाइन शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। विधायक ने फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने वाले लोगों को पकड़कर कार्रवाई करने की बात कही है।
इंटरनेट के जरिये विभिन्न तरीकों से ठगी करने के बाद अब हैकर राजनेताओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर या हैक कर लोगों को निशाने पर ले रहे हैं। ऐसा ही मामला चंबा जिले में भी सामने आया है। हैकरों ने सदर के विधायक के नाम से उनका फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसों की मांग की है। विधायक की आईडी से आने वाले मेसेज को लेकर लोग भी सकते में हैं। वहीं, विधायक के समर्थक फर्जी अकाउंट बनाने वालों पर विधायक की छवि खराब करने का आरोप जड़ते हुए पुलिस अधीक्षक से ऐसे हैकरों को पकड़कर उन पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि हैकरों की ओर से उनका फर्जी अकाउंट बना कर पैसों की डिमांड की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी गई है। बताया कि उनके समर्थक शातिरों के झांसे में न आएं। एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें