फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिमला से आज सिहुंता पहुंचेंगे विस अध्यक्ष पठानिया

Thu, 08 Aug 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कुलदीप सिंह पठानिया।संवादविधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 9 अगस्त को शाम 8:30 बजे शिमला से सिहुंता पहुंचेंगे। 10 अगस्त को कुलदीप सिंह पठानिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा में सुबह 11:30 बजे भटियात जोन की 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष 11 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे सिहुंता से चंबा के लिए रवाना होंगे। शाम 6:00 बजे चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव चंबा में होगा। पठानिया 12 अगस्त को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय चंबा में जिला योजना विकास और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसी दिन बाद दोपहर 3:00 बजे चंबा में जिला कल्याण समिति की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 12 अगस्त को भी उनका रात्रि ठहराव चंबा में होगा। विधानसभा अध्यक्ष 13 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे चंबा से शिमला के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें