फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में नागरिकता संशोशन बिल के समर्थन में गरजे संगठनों के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन पर विशाल रैली का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले हुआ। रैली में जिला चंबा के विभिन्न संगठनों ने भाग लिया। रैली के दौरान पदाधिकारियों ने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया और केंद्र सरकार का इस ऐतिहासिक फैसले के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

रैली लक्ष्मीनाथ मंदिर चंबा से रवाना हुई और शहर की परिक्रमा करते हुए मुख्य चौक में पहुंची। यहां विभिन्न संगठनों के वक्ताओं ने बिल को लेकर लोगों को जागरूक किया। संबोधित करते हुए सेवा भारती अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला सराहनीय है। उन्होंने बताया कि इससे देश में सुरक्षा बढ़ेेगी और घुसपैठ कम होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जो समाज के लिए जरूरी थे।
इस मौके पर ब्राह्मण सभा चंबा अध्यक्ष विनय शर्मा, हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष शिशु गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष योगराज शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चतर सेन सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार रखे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का ऐतिहासिक और साहसिक बिल को कानून बनाने पर आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वाभिमान मंच, आर्ट ऑफ लिविंग, खत्री सभा, वाल्मीकि सभा, बजरंग दल, एकल विद्यालय सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनोद शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें