चंबा। पशु चिकित्सालय आठ माह से बंद होने के बाद जटकरी पंचायत में मवेशियों के बीमार होने पर पशुपालकों को 15 से 20 किलोमीटर दूर चंबा का रुख करना पड़ रहा है। इससे 12 गांवों के दो हजार पशुपालकों को परेशानी हो रही है।
पशुपालक अनु कुमार, मनोज कुमार, तनिष, विपन कुमार, अजय कुमार, देसराज, मुकेश कुमार, देसराज, सुनीता देवी, कुशमा देवी, बबली देवी, रेखा और सपना देवी ने बताया कि पंचायत के गांव जटकरी, पनेली, भगियार, चरिडा, चरोड़ी, खुआडा, बनोटू, नगाली, डाडरा, छबरोठ, हुरेड और बनखंडा के पशुपालक परेशान हैं। जुलाई पंचायत के एकमात्र पशु चिकित्सालय को बंद कर दिया गया है। पशुपालकों ने प्रदेश सरकार, सदर विधायक और पशुपालन विभाग से इस पशु चिकित्सालय को दोबारा खोलने की मांग उठाई है।