धनतेरस और दिवाली पर चंबा के जगदेव राज एंड संस ज्वेलर्स में कैरेटमीटर से जांच की सुविधा
हॉलमार्क, एचयूआईडी और पक्का बिल देखकर ही करें खरीदारी
मोहम्मद अयूब
चंबा। त्योहारों पर सोने के आभूषण खरीदने से पहले अब ग्राहक उनकी शुद्धता की जांच भी करवा सकेंगे। चंबा के जगदेव राज एंड संस ज्वेलर्स में कैरेटमीटर मशीन के माध्यम से सोने की गुणवत्ता परखने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
मशीन से आभूषण में मौजूद शुद्ध सोने की मात्रा का पता लगाने में मदद मिलेगी। इससे ग्राहक खरीदारी से पहले सोने की शुद्धता को लेकर जानकारी हासिल कर सकेंगे।
धनतेरस और दिवाली पर आभूषणों की खरीदारी को लेकर बाजार में रौनक रहती है। ऐसे में ग्राहकों के लिए कैरेट और हॉलमार्क की पहचान करना जरूरी है। 22 कैरेट सोने में 91.6 प्रतिशत, 18 कैरेट में 75 प्रतिशत और 14 कैरेट में 58.5 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। इनकी पहचान क्रमशः 916, 750 और 585 के निशान से होती है।
आभूषण लेते समय भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का हॉलमार्क, छह अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या (एचयूआईडी), वजन और पक्का बिल जरूर जांचें। ग्राहक नीलम कुमार, मीनाक्षी और सुरेखा ने बताया कि सोने की खरीदारी में चमक के साथ उसकी शुद्धता का भरोसा भी जरूरी है। इसलिए प्रमाणित गुणवत्ता और पक्का बिल देखकर ही आभूषण खरीदने चाहिए।
सोने-चांदी के भाव
धातु
कीमत
22 कैरेट सोना (10 ग्राम)
1,30,000 रुपये
24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
1,41,000 रुपये
चांदी (10 ग्राम)
1,990 रुपये