फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही होती रही प्रभावित

Thu, 23 Jul 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा तीसा मार्ग पर सरेला में कीचड़, पंगोला नाला में थमी रही वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन

विभागीय मशीनरी तैनात, भारी बारिश के बीच पूरा दिन होता रहा भूस्खलन
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह चंबा। उपमंडल चुराह को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले चंबा तीसा मार्ग पर अनियमित वाहनों की आवाजाही वीरवार को पूरा दिन जारी रही। भूस्खलन से बार-बार मार्ग बंद हो रहा था तो मशीनरी की ओर से तुरंत खोला जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में वाहनों की आवाजाही जारी रही। दोपहर बाद फिर भूस्खलन होने के कारण यातायात ठप्प रहा। वहींं, दूसरी तरफ नकरोड़ चांजू मार्ग पर भूस्खलन के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप्प पड़ गई है। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रही। जानकारी अनुसार चंबा तीसा मार्ग पर पंगोला नाला में भूस्खलन और सरेला के पास सड़क पर कीचड़ होने के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। लोक निर्माण विभाग की ओर से मौके पर मशीनरी तैनात कर दी है। लेकिन भारी बारिश के कारण बार-बार मलबा गिर रहा है। विभाग ने भी एडवायजरी जारी कर वाहन मालिकों से आह्वान किया है कि वे खराब मौसम के दौरान वे यात्रा करने में परहेज करें। साथ ही भूस्खलनग्रसित क्षेत्रों से सावधानी से आवाजाही करें। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग पर भूस्खलन होता रहा। कहा कि मशीनरी मौके पर तैनात है। मार्गाें को खोलने में मशीनरी जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें