फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिलेनियम गेट के पास अब बेतरतीब ढंग से पार्क नहीं होंगे वाहन

Wed, 14 Jan 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिलेनियम गेट के पास अब सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क नहीं होंगे। इसके लिए यहां पर पुलिस ने डिवाइडर रख दिए हैं। साथ ही टैक्सी चालकों को भी बता दिया है कि वे यहां अपनी गाड़ियों को खड़ी न करें। अन्यथा उनके चालान भी काटे जा सकते हैं। शहर में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें