फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज के पास जाम में फंसे रहे वाहन

Tue, 12 Mar 2024 09:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पास जाम में फंसे रहे वाहन
विज्ञापन

मरीजों और राहगीरों को जाम के कारण पेश आईं दिक्कतें
आए दिन अस्पताल के पास होता रहता है ट्रैफिक जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज के पास सड़क पर ट्रैफिक जाम होने से मरीजों सहित वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। सोमवार को 12:20 पर अचानक मेडिकल कॉलेज के पास ट्रैफिक जाम हो गया। इसमें अस्पताल गेट से लेकर भूरी सिंह म्यूजियम तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इन कतारों में कई मरीज तो कई अन्य लोग सवार थे। इन्हें ट्रैफिक जाम में करीब 15 मिनट फंसना पड़ा। हैरानी इस बात की रही कि ट्रैफिक जाम को खोलने के लिए वहां यातायात पुलिस का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। राहगीरों में शक्ति प्रसाद, विनोद कुमार, नीरज, सुरेंद्र, भाग सिंह और संजय कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पास दोपहर या सुबह के समय अकसर ट्रैफिक जाम होता रहता है। मात्र प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन निकलने तक वहां पर यातायात पुलिस कर्मचारी मुस्तैद रहते हैं। इन अधिकारियों के जाने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे पर हो जाती है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज के पास लगने वाले ट्रैफिक जाम का समाधान करने के लिए उचित समाधान निकाला जाए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें