फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में में 9777 लोग निरक्षर, अब करेंगे पढ़ाई

Tue, 12 Mar 2024 09:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में में 9777 लोग निरक्षर, अब करेंगे पढ़ाई
विज्ञापन

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत शुरू होगी पढ़ाने की व्यवस्था
समग्र शिक्षा के तहत 1668 शिक्षक शुरू करवाएंगे निरक्षरों की पढ़ाई
ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी होगी पढ़ाई, किताबें छपवाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा में 9777 लोग निरक्षर सामने आए हैं। अब निरक्षरों को पढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत निरक्षरों को पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके लिए समग्र शिक्षा के तहत तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में आयोजित सर्वे में निरक्षरों के नाम और संख्या सामने आई है। बहरहाल, अब खंड स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। वालंटियर अध्यापकों को मास्टर प्रशिक्षक इस पूरे कार्यक्रम के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि किस तरह निरक्षरों को पढ़ाना और परीक्षाएं आयोजित करवानी हैं। वालंटियर शिक्षक ऑफलाइन पढ़ाई करवाएंगे। ऑनलाइन पढ़ाई की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा आईसीटी लैब का भी प्रयोग निरक्षरों को साक्षर करने के लिए किया जाएगा। समग्र शिक्षा की ओर से इसके लिए अलग-अलग विषयों की किताबें भी छपवाई गई हैं। इन किताबों के जरिये भी निरक्षरों की पढ़ाई करवाई जाएगी।
गौरतलब है कि निरक्षरों की संख्या जानने के लिए खंड स्तर पर अभियान शुरू किया गया था। सर्वे में समग्र शिक्षा को निरक्षरों का आंकड़ा हासिल हुआ है। इसके तहत वालंटियर शिक्षकों की सूची जारी की गई है। वे अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि कितने समय तक इन निरक्षरों को पढ़ाया जाएगा। साथ ही परीक्षा का शेड्यूल रहेगा। फिलहाल, ब्लॉक स्तर पर अब वालंटियर शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी नम्रता शर्मा ने बताया कि जिले में 9777 निरक्षर सामने आए हैं। सर्वे से यह आंकड़ा मिला है। खंड स्तर पर वालंटियरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद वालंटियर शिक्षक निरक्षरों को साक्षर करेंगे। पढ़ाई और परीक्षा को लेकर अभी नए आदेश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें