फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सावनपुर से पट्टी तक आधा घंटा जाम में फंसे रहे वाहन

Thu, 18 Jul 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भरमौर में लगा वाहनों का लंबा जाम। स्त्रोंत-जागरूक पाठक।
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। सावनपुर से लेकर पट्टी तक वीरवार को आधा घंटे तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। हाईवे पर सावनपुर घराट से आगे डंगा न होना और सड़क के किनारों पर बेतरतीब तरीके से खड़ा करने के कारण रोजाना जाम लग रहा है। वाहनों का जाम लगने से विद्यार्थियों समेत नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने कहा कि वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। आने वाले समय में पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान ज्यादा परेशानी होगी। इस मार्ग से गुजरना भी चालकों और पैदल आवाजाही करने वाले लोगों के लिए परेशानी से कम नहीं है। मणिमहेश टैक्सी यूनियन भरमौर के पदाधिकारियों ने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
मणिमहेश टैक्सी यूनियन भरमौर के प्रधान श्याम लाल, उपप्रधान कीमत, सचिव अंकुश शर्मा, अनिल चौहान उर्फ काका, पवन कुमार, सनी शर्मा ने बताया कि भरमौर मुख्यालय में आए दिन बीएसएनएल दफ्तर और पट्टी के समीप, बस स्टैंड से सावनपुर तक आए दिन वाहनों का जाम लग रहा है। बताया कि सावनपुर स्थित घराट के समीप सड़क का डंगा बीते दिनों बरसात के समय गिर चुका है। यह अभी तक नहीं लग पाया है। यह भी जाम लगने की मुख्य वजह है। बताया कि कई बार शासन-प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी समस्या बरकरार है। उन्होंने कार्यवाहक एडीएम भरमौर से जाम की समस्या से छुटकारा दिलवाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, कार्यवाहक एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में है। गिरे डंगे को पुन: लगाने को लेकर विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही जाम की समस्या का स्थायी समाधान तलाशने के भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें